फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2022: आज सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 08 Aug 2022 10:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
Shravan Somwar Shiv Mantra in Hindi: सावन माह का प्रत्येक सोमवार शिव पूजा और आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। आज 8 अगस्त को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक दिन का समय बचा हुआ है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। सावन सोमवार के दिन सुबह से मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। शिव पुराण में सावन सोमवार के महत्व का वर्णन मिलता है। शिव पुराण के अनुसार इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेगा उसकी सभी इच्छा पूर्ण होगी। इसके अलावा सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत रखने के साथ शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन भगवान भोलेनाथ के मंत्रों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह का अंतिम सोमवार काफी खास है। इस दिन रवि योग बन रहा है। इस दिन रवि योग 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। रवि योग में पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
निरोगी जीवन के लिए मंत्र
हर मनुष्य की कामना रहती है कि वह सदैव निरोगी रहे। ऐसे में यदि आप भी निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार पर इस मंत्र का जाप जरूर करें।   

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् 
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

4 of 5
सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
सुख समृद्धि के लिए मंत्र
सावन माह के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शिव जी के इस मंत्र का जाप 101 बार करना चाहिए। 
ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए मंत्र
जीवन में ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना चाहिए। साथ ही ''ॐ ऐं नम: शिवाय'' मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र जाप 101 बार कर सकते हैं।

Koo App
सुप्रभात 🙏 आज श्रावणी सोमवार है और इस वर्ष के श्रावण मास का आखरी सप्ताह है । बाबा महाकाल के आज सुबह के श्रृंगार के दर्शन कीजिये 🙏 और फिर अपने आज के दिन और इस सप्ताह की शुरुआत कीजिये । बाबा महाकाल से प्रार्थना कीजिये कि इस सप्ताह आपकी सारी रुकावटो को वे हर ले और हर रोज़ आपको नई उपलब्धि प्रदान करें 😊 जय श्री महाकाल 🙏🚩 जय श्री सीताराम 🙏🚩 हर हर महादेव 🙏🚩 - VS Astrology (@vsastrology) 8 Aug 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें