फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2022: इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम

Sat, 11 Jun 2022 01:06 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
Last Bada Mangal 2022 date: इस समय ज्येष्ठ माह चल रहा है और ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म में प्रत्येक मंगलवार का खास महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। महाबली हनुमान को समर्पित होने की वजह से इस दिन को पूजा अर्चना के लिए बेहद उत्तम माना गया है। ज्येष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमत भक्तों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा की जाती है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से बड़ा मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस साल ज्येष्ठ का महीना 17 मई से शुरू हुआ था जो कि 14 जून तक चलेगा। इसी दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल भी है। ऐसे में हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....   
विज्ञापन

2 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये उपाय 
14 जून को साल का आखरी बड़ा मंगल है। ऐसे में बजरंगबली को प्रसन्न करके आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन प्रातः काल उठ कर स्नान आदि करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाना उत्तम माना गया है। ऐसे में आखिरी बड़े मंगल पर हनुमान जी को मीठे पान का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस से जुड़ी सारी समस्या का समाधान हो जाता है। 

4 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा पाने और जीवन में चल रही किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मसूर की दाल को बहते जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इससे भक्तों के जीवन चल रही सारी समस्या से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही घर परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल कायम रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
यदि मन में कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ से बना हुआ पुआ का भोग लगाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दिन है साल का आखिरी बड़ा मंगल, भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए ये जरूर करें ये काम - फोटो : instagram
साथ ही कहा जाता है कि बड़े मंगल को जरुरतमंदों की मदद करने से घर में बरकत रहती है। बड़े मंगल के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को जल और सर्बत पिलाने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें