कुबेर देव के ये प्रभावशाली मंत्र दूर करेंगे दरिद्रता
- फोटो : iStock
अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
ये मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति को जीवन में ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति की अभिलाषा है वह इस मंत्र को सच्चे श्रद्धा भाव के साथ नियमित रूप से करें। वहीं अधिक लाभ पाने के लिए इस मंत्र की साधना शुक्रवार की रात को करनी चाहिए।