फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchmukhi Deepak: धन लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Mon, 16 May 2022 12:40 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
Panchmukhi Diya Benefits: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान दीपक या दीया जलाने का विशेष महत्व है। पौराणिक समय से ही हमेशा देवी-देवताओं की पूजा करते समय उनके सामने दीप प्रज्वलित किया जाता है। सिर्फ भगवान ही नहीं बल्कि कुछ धार्मिक पेड़-पौधे जैसे- तुलसी, बरगद आदि के नीचे भी दीया जलाया जाता है। मान्यता है कि घर में सुबह शाम दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा के दौरान एक मुखी दीपक के अलावा पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करने का विशेष महत्व होता है। पंचमुखी दीपक को बेहद ताकतवर और चमत्कारी माना गया है। कहा जाता है कि घर में पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करने से भगवान जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का जीवन खुशियों से भर देते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में पंचमुखी दीपक से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जो बेहद चमत्कारी माने गए हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....   
विज्ञापन

2 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
प्रत्येक मंगलवार को पूजा के समय घर में चिरंजीवी भगवान बजरंगबली के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में सुख शांति आती है। घर से सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
कोशिश करें कि दीपक हमेशा गाय के घी में ही जलाएं। गाय के घी से पंचमुखी दीपक जलाना घर में बरकत लाता है। साथ ही ये उपाय सारे वास्तु दोष दूर करता है। 

4 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
कोशिश करें कि रोजाना शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के पंचमुखी दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों का जीवन धन-दौलत से भर देती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
प्रतिदिन सुबह नहा धोकर एक तांबे के बर्तन में ताजा जल लें, उसमें 7 तुलसी के पत्ते डालकर भगवान विष्णु की मूर्ति के पास रखें और 11 बार “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। साथ ही घर के पूजा स्थान पर घी का पंचमुखी दीपक हर मंगलवार जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
न लाभ के लिए आजमाएं पंचमुखी दीपक के उपाय - फोटो : iStock
इसके अलावा यदि आप पर कोई पुराना मुकदमा चल रहा हो तो रोजाना पंचमुखी दीपक जलाएं। ज्योतिष के अनुसार इससे आपको मुकदमे में जीत मिलेगी। साथ ही इससे कार्तिकेय भगवान भी खुश होते हैं।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें