हनुमान जी अजर- अमर है और कलयुग में हनुमान जी की साधना सबसे सरल, सुगम एवं शीघ्र फलदायक है। हनुमत जी की उपासना करने से अनिष्ट ग्रहों के प्रकोप से भी मुक्ति मिल जाती है। बजरंग बली की साधना करने से तमाम तरह के रोग, भय और संकट दूर होते हैं और सुख और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है।
आज हम आपको बताते हैं अलग-अलग दिशाओं वाली हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा से क्या फल मिलता है।