फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी के ये आसान उपाय करने से मिलेगा सभी कष्टों से छुटकारा

Tue, 04 Feb 2020 01:30 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hanuman - फोटो : Rohit Jha
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।आज हम आपको हनुमान जी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। हनुमान चालीसा के पाठ में किसी भी तरह का कोई कठोर नियम नहीं है। आप कभी भी और कहीं भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
भगवान राम का सुमिरन
  • हनुमान जी उन भक्तों पर सदा अपनी कृपा-दृष्टि बनाएं रखते हैं जो सदा ही भगवान राम का सुमिरन किया करते हैं। हनुमान जी को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको राम नाम का सुमिरन करना चाहिेए। श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन करते रहना चाहिए।

4 of 5
हनुमानजी
हनुमान जी के मंदिर जाएं
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें इच्छानुसार प्रसाद चढ़ाएं।
  • आप हनुमान जी को बूदी का भोग लगा सकते हैं।
  • आप हनुमान जी को बेसन के लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सुंदर कांड का पाठ
  • मंगलवार के दिन अगर संभव हो तो सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए। सुंदर कांड का पाठ बहुत लाभदायक होता है। इसके पाठ से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं, और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें