फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में काला धागा बांधने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 19 Dec 2019 04:06 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kala dhaga
ज्योतिष और लाल किताब में काला धागा के उपाय बेहद प्रचलित है। दरअसल, काल धागा शनि ग्रह से संबंधित है। शनि दोष बचने के लिए काला धागा बांधने की सलाह दी जाती है। लेकिन काला धागा शरीर के किसी भी अंग पर बांधने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
विज्ञापन

2 of 6
शनिदेव - फोटो : shani jayanti
ज्योतिष में काला धागा के उपाय
ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में अनुकूल ग्रहों की दशा या प्रतिकूल ग्रहों के दोष के निवारण के लिए काले धागे का उपाय करना चाहिए। जैसे शनिवार के दिन काले धागे को हनुमान जी के पैरों का सिंदूर लगाकर गले में धारण किया जाए तो इससे इंसान को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 6
काला ध्ाागा
बुरी नजर से बचाता है काला धागा
काला धागा बुरी नजर से बजाता है। ग्रामीण भारत में आज भी मायें अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाती हैं या अपने बच्चों के हाथों अथवा पैरों में काला धागा बांधती हैं। काला धागा इंसान को बुरी शक्तियों से बचाता है। काले धागे के प्रभाव से इंसान को बुरी नजर भी नहीं लगती है। 

4 of 6
black thread
सबसे पहले काले धागे को मंत्रों से करें सक्रिय
सबसे पहले काला धागा किस उद्देश्य से बांध रहें हैं यह मालूम होना चाहिए। उसे संबंधित मंत्रों से सक्रिय करना चाहिए। उसके बाद ही काले धागे को धारण करना चाहिए। जैसे नीचे दिया गया रुद्र गायत्री मंत्र काले धागे के प्रभाव को और भी बढ़ा देता है। काले धागे को बांधने के पश्चात इस मंत्र का रोजाना पाठ करना चाहिए।
मंत्र -       ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
                        तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
विज्ञापन

5 of 6
muhurat - फोटो : muhurat
शुभ मुहूर्त में बांधे काला धागा
इसे शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत या ब्रह्म मुहूर्त में पहनना चाहिए। इस संबंध में आप किसी ज्योतिषी की मदद भी ले सकते हैं। जिस हाथ या पैर में काला धागा बंधा हो उस हाथ में किसी अन्य रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि यह शुभ नहीं होता है। अगर आप शनि ग्रह की मजबूती के लिए काला धागा बांध रहे हैं तो इसे शनिवार के दिन बांधना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
window vastu
नकारात्मक शक्ति को नष्ट करता है काला धागा
काले धागे को केवल शरीर में ही धारण नहीं किया जाता है। यदि आप इसे नींबू के साथ आप घर के दरवाजे पर भी बांधेंगे तो इससे घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करेंगी। साथ ही घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें