फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruvar Upay: केले के पेड़ से जुड़े ये सरल उपाय दूर करेंगे परेशानियां, विवाह-संतान और धन लाभ के बनेंगे योग

Wed, 27 May 2026 04:05 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kele Ke Ped Se Jude Upay: गुरुवार के दिन पूजा-पाठ व कुछ सरल उपाय करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन केले के पेड़ की जड़ में कुछ चीजें अर्पित करना शुभ माना गया है। आइए इन्हें जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Guruwar Ke Upay - फोटो : AI
Kele Ke Ped Se Jude Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। मान्यता है कि, गुरुवार को किए गए उपाय विवाह, संतान, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में केले के पेड़ को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का वास माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन केले के पेड़ की जड़ में कुछ खास चीजें अर्पित करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, संतान सुख की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Guruvar Upay - फोटो : Freepik.com
हल्दी करें अर्पित
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में हल्दी अर्पित करें। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह और शुभता से जोड़ा जाता है। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Guruvar Upay - फोटो : adobestock
केसर चढ़ाएं
गुरुवार के दिन केले के वृक्ष पर केसर अर्पित करें। मान्यता है कि, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं और रिश्तों में चल रही दूरियां कम होने लगती हैं। यही नहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता भी आती है।

4 of 5
Guruvar Upay - फोटो : Adobe stock
चने की दाल अर्पित करें
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में चने की दाल चढ़ाना शुभ माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

गुड़ चढ़ाना होता है शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ की जड़ में गुड़ अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। यह उपाय मानसिक तनाव को कम करने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Guruvar Upay - फोटो : freepik
पीले रंग का वस्त्र करें अर्पित
गुरुवार का संबंध पीले रंग से माना गया है। ऐसे में इस दिन केले के पेड़ पर पीले रंग का वस्त्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष की सबसे बड़ी भविष्यवाणी: जून में इस एक ग्रह की चाल से दुनिया में मचेगी हलचल, पढ़ें सभी राशियों का हाल
घी का दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। 
Jyestha Adhik Purnima 2026: शुभ संयोग में ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा, जानें सरल उपाय और दान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें