करवा चौथ की पूजा में करवा टूट जाए तो क्या करें?
- फोटो : AI
करवा चौथ की पूजा में करवा टूट जाए तो क्या करें?
पूजा के दौरान मिट्टी का करवा हाथ से छूटकर टूट जाए, तो महिलाएं अक्सर इसे लेकर चिंतित हो जाती हैं। हालांकि, अनजाने में हुई ऐसी घटना को किसी अनहोनी का निश्चित संकेत मानने की जरूरत नहीं है।
अगर पूजा करते समय करवा टूट जाए, तो सबसे पहले शांत रहें और भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश तथा करवा माता का स्मरण करें। मन में अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा आगे बढ़ाएं। यदि संभव हो, तो दूसरा मिट्टी का करवा लेकर पूजा में इस्तेमाल करें। मिट्टी का करवा उपलब्ध न होने पर अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार किसी दूसरे स्वच्छ पात्र का उपयोग किया जा सकता है।