Kartik Maas Tulsi Pooja: हिंदू धर्म में तुलसी को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बहुत ही पूजनीय और पवित्र होती है। कहते हैं कि जिन घरों में तुलसी जी होती है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं कार्तिक मास 29 अक्तूबर 2023 से शुरु होने वाला है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। कार्तिक मास में तुलसी पूजा अधिक फलदायी मानी जाती हैं। हालांकि, हर घर में रोजाना तुलसी की पूजा की जाती है लेकिन कार्तिक मास में इसकी पूजा नियमानुसार होती हैं।
माना जाता है कि भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी को कार्तिक मास अधिक प्रिय होता है। इस पवित्र महिने का समापन 27 नवंबर 2023 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। ऐसी मान्यता है कि, यदि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा की जाएं तो घर की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस दौरान पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।