कामसूत्र जिसकी रचना महर्षि वात्सायन ने की थी। हां, वहीं कामसूत्र जो दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है। वात्स्यायन ऋषि ने इसे तीसरी शताब्दी के मध्य में लिखा था, लेकिन इसमें लिखी गई बातें इतनी प्रासंगिक हैं कि उसकी चर्चा आज भी की जाती है और भविष्य में भी होती रहेगी। जहां आज भी भारतीय सभ्य समाज में सेक्स को लेकर इतनी मुखरता से बातचीत नहीं की जाती है, जरा सोचिए, उन्होंने उस समय काल परिस्थिति में कामुकता के विषय को बड़ी सजहता लिख दिया था।