Jivitputrika Vrat 2022: हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत करने का विधान है। हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व होता है। ये व्रत महिलाओं के लिए बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को महिलाएं निर्जला रहकर करती हैं। इस पर्व को जीवित्पुत्रिका, जिउतपुत्रिका, जितिया, जिउतिया और ज्युतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। माताएं ये व्रत पुत्र प्राप्ति, संतान के दीर्घायु होने एवं उनकी सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखकर व्रत का अनुष्ठान करती हैं। लेकिन इस बार जितिया व्रत की सही तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ पंचांग के अनुसार, जितिया का व्रत 17 सितंबर को रखे जाने की बात की जा रही है, वहीं कुछ लोग उदया तिथि को मानते हुए 18 सितंबर को जीवित्पुत्रिका व्रत रखने की बात कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत की सही तिथि और मुहूर्त...