भारत में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। ये प्रमुख त्योहारों में से एक है। बसंत का महीना लगने के बाद से ही होली का इंतजार शुरू हो जाता है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। फागुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होगा और ठीक आठ दिन पहले से होलाष्टक लग जाएंगे। होलिका दहन से कुछ दिन पहले लकड़ियां इकट्ठा की जाती हैं, जिसके बाद होली के एक दिन पहले विधि-विधान से पूजा पाठ करने के बाद होलिका दहन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन के लिए लकड़ियों का चुनाव बेहद सावधानी से करना चाहिए? जी हां, दरअसल कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिनका इस्तेमाल होलिका दहन में नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उन पेड़ों के बारे में...