Hindu New Year 2021
- फोटो : अमर उजाला
रोहिणी का वास
रोहिणी का वास तट पर होने के परिणामस्वरूप समय का वास धोबी के घर होगा, जिसके फलस्वरूप धान, चावल, गेहूं, चना,गन्ना मक्का, हरी सब्जियों और फलों का उत्पादन अच्छा रहेगा। लोगों में सुख एवं ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे। कुएं, तालाब, नदी, नाले, बावड़ियाँ और दरिया आदि जल से परिपूर्ण रहेंगे।
राक्षस नामक संवत्सर का फल
राक्षस नामक संवत्सर के विषय में माता पार्वती को समझाते हुए भगवान शिव कहते हैं कि हे जीवनसंगिनी ! इस संवत्सर में प्राकृतिक प्रकोप, रोग, अव्यवस्था के कारण पशुओं की हानि, विभिन्न रोगों एवं महामारी से लोगों को कष्ट रहेगा। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि होगी। हर तरफ से भय और पीड़ा का वातावरण रहेगा। सभी लोग स्वार्थवश अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लोग क्रिया रहित और आचरणहीन बर्ताव करेंगे।