फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे 5 खूबसूरत चर्च, जानिए क्या खास है इनमें, क्यों कहलाते हैं 'जन्नत'

Fri, 05 Jan 2018 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
church
आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत चर्च के बारे में बताने जा रहे है। इन्हें देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। इन चर्च को हर ट्रेवल लवर को जरूर घूमने जाना चाहिए। इन चर्च में ना सिर्फ ईसाई लोग बल्कि दुनियाभर से अनेक धर्मों के लोग श्रद्धा से जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें इनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
church
दुओमो दी मिलानो
यह विशाल चर्च इटली में है। यह चर्च दुनिया के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। अपनी सुंदरता से यह चर्च हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेता है। यह चर्च प्रार्थना के लिए एक विशेषाधिकृत स्थान है, जहां लोग बिशप्स की स्मृति और शिक्षाओं का अध्ययन करने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
church
ला सग्रडा फमिलिअ
ला सग्रडा फमिलिअ चर्च स्पेन में है। यह दुनिया के प्राचीन चर्च में से एक है। यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण 1882 में हुआ था। लेकिन इसे पूरी तरह से 7 नवंबर 2010 को खोला गया था। चर्च की सुंदरता को देखते हुए इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। 

4 of 6
church
चर्च ऑफ द नेटिविटी 
यह चर्च बेथलेहेम, पलेस्तीनिअन टेरिटरीज में है। सुंदर और विशाल होने के साथ साथ यह चर्च ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि इसी जगह का यीशु का जन्मस्थान माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
church
संत बेसिल कैथेड्रल 
यह चर्च रूस के मोस्को में है। इस चर्च का निर्माण 1555 से लेकर 1561 के समय में किया गया था। यह चर्च मास्को की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह इतना सुंदर है कि इसे भी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
church
लास लाजास सेंचुरी
कोलम्बिया का ये चर्च 1916 से 1949 के बीच में बनाया गया था। इस चर्च की खास बात ये है इसे नदी के ऊपर बनाया गया है। जिसे देखकर ही आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर आप इन छुट्टियों को कही शांति में जाकर मनाना चाहते है, तो आप इस जगह का चयन कर सकते हैं। इस चर्च के साथ एक कहानी भी जुड़ी है। कहा जाता है कि यहां पर मैरी खुद प्रकट हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें