Hartalika Teej 2023 Ke Upay
- फोटो : self
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखें और शाम के समय सोलह शृंगार करके किसी शिव के मंदिर में जल चढ़ाएं। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। इसके बाद 'ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र' का जाप करें। वहीं चुनरी में अपनी श्रद्धा के अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।