फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2022: कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत, जल्द मिलेगा मनचाहा वर

Sun, 31 Jul 2022 01:20 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत - फोटो : iStock
Hariyali Teej Vrat And Rules: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। ये व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं। कहा जाता है कि यदि अविवाहित लड़कियां इस व्रत को विधि पूर्वक करती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती के कहने पर शिव जी ने आशीर्वाद दिया था कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी उसके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। साथ ही मनचाहा व्रत मिलता है। यदि आप भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रख रहीं हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत - फोटो : iStock
यदि कुंवारी लड़कियां हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो इस दिन प्रातः जल्दी उठें। स्नान करके के बाद साफ कपड़े पहनें। कोशिश करें कि इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें।
विज्ञापन

3 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत - फोटो : iStock
फिर पूजा करें। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का नाम लेकर व्रत का संकल्प करें। संकल्प के बाद अपना व्रत शुरू करें। इस व्रत में यदि आप निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं तो पूरे दिन पानी का सेवन भी न करें। 

4 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत - फोटो : istock
पूरे दिन श्रद्धा से व्रत का संकल्प लें और शिव-पार्वती की पूजा करें। शिव मंत्रों का जाप करें या शिव पुराण का पाठ करें। पूजा के दौरान माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ाएं और सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से रखें हरियाली तीज का व्रत - फोटो : istock
इस दिन शिव परिवार की पूजा की जाती है। इसलिए शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं और पूजन करें। इसके बाद संध्या काल में शिव पूजन और आरती करें। व्रत का पालन करें और भोग के रूप में खीर अर्पित करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें