फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली अमावस्या 2020: बन रहा है खास संयोग इन उपायों से मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

Fri, 17 Jul 2020 12:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रावण अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है। सावन में पड़ने की वजह से इस अमावस्या को श्रावणी अमावस्या कहते हैं। सावन में हर तरफ हरियाली छा जाती है, इसलिए इसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। सावन के माह में प्रकृति की हर चीज बारिश में नहा कर एक दम नई प्रतीत होती है। इस समय प्रकृति का नजारा बेहद मनोरम होता है। इसलिए यह समय प्रकृति के प्रति आपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का होता है। प्रकृति की दृष्टि से भी यह अमावस्या बहुत महत्व रखती है।

 

विज्ञापन

2 of 6
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला

इस बार की अमावस्या क्यों है खास
हरियाली अमावस्या सावन शिवरात्रि के दूसरे दिन पड़ती है इस बार यह 20 जुलाई सोमवार के दिन पड़ रही है। इस बार अमावस्या और पूर्णिमा दोनों ही सोमवार के दिन पड़ रही हैं। यह संयोग 47 वर्षों के बाद बन रहा है। साथ ही इस वर्ष हरियाली अमावस्या के दिन चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी ग्रह अपनी-अपनी राशियों में ही रहेंगे। इस कारण कई राशियों पर इनका प्रभाव शुभ होगा।

विज्ञापन

3 of 6
सावन 2020 - फोटो : social media

हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षों का पूजन करने का बहुत महत्व होता है। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करके इसकी परिक्रमा की जाती है। इस दिन शास्त्रों के अनुसार पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन कई उपाय भी किए जाते हैं। जानते हैं क्या हैं वे उपाय

4 of 6
चींटी - फोटो : Flickr

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, चीटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। सावन माह में चींटियों और मछलियों जैसे जीवों को कुछ खिलाना अच्छा रहता है।

विज्ञापन

5 of 6
भगवान हनुमान - फोटो : Pixabay

सावन की अमावस्या के दिन किसी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए साथ ही हनुमान जी को सिंदूर का चोला और चमेली का तेल चढ़ाए। ऐसा करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीया - फोटो : social media

हरियाली अमावस्या की संध्या को घर के ईशान कोण में घी का दीपक प्रज्वलित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दरिद्रता नष्ट होती है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए रात में पूजा करते समय थाली में ऊं या स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें