फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें 1 या 2 सितंबर को है हरितालिका तीज, क्यों बनी हुई है उलझन

Tue, 27 Aug 2019 01:42 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरितालिक तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल हरितालिकी तीज को लेकर कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक यह व्रत 1 सितबंर तो कुछ के मुताबकि 2 सितबंर को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। चित्रा पक्षीय कैतकी गणना से तैयार पंचांगों के मुताबकि साल 2019 में हरितालिका तीज व्रत 1 सितंबर को है। जबकि दूसरे पंचांगों के मुताबिक हरतालिक तीज का व्रत दो सितंबर को बताया जा रहा है। बता दें कि यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
इस बार व्रत की तारीख को लेकर कई तरह की उलझनें बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार ग्रह गोचर के तिथि अनुक्रम से तृतीया को लेकर दो गणनाओं की अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। चित्रा पक्षीय पंचांग के मुताबिक हरितालिका तीज 1 सितंबर यानी कि रविवार को सुबह 8 बजकर 28 मिनट के बाद लगेगी। जो उसके अगले दिन सोमवार यानी 2 सितंबर को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रहलाघवी पद्धति से तैयार पंचांगों के मुताबिक 2 सितंबर यानी कि रविवार को हरितालिका तीज बताई जा रही है। इस दिन तृतीया तिथि दो घंटे 45 मिनट के लिए रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। जिस कारण से दो तारीख को आधे दिन हरितालिका तीज है। इसलिए एक सितंबर को तीज मनाना ज्यादा उचित है। 

4 of 5
- फोटो : social media
हरितालिका तीज के दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में रखा जाता है। इस दिन महिलाएं शिव, पार्वती के साथ गणेश जी की पूजा करती हैं। इस पूरे दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं उसी दिन शाम के वक्त पूजा करने के बाद जल ग्रहण कर लेती हैं। तो कुछ अगले दिन ग्रहण करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत को करना शुरू कर देते हैं। तो इसे दोबारा छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें