फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2024: आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Mon, 01 Jan 2024 09:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : अमर उजाला
Happy New Year 2024: आज से नया साल शुरू हो रहा है। हर कोई नए साल में खुशहाली और तरक्की की उम्मीद करता है। ऐसे में अगर नए साल को शुभ बनाना चाहते हैं तो साल के पहले दिन कुछ काम जरूर करें। कहा जाता है कि जिस तरह सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा रहता है, ठीक उसी तरह साल का पहला दिन शुभ हो तो पूरा साल शुभ हो सकता है। इसलिए शास्त्रों में भी साल के पहले दिन कुछ विशेष कार्य करने की सलाह दी जाती है। नए साल को शुभ बनाने के लिए अधिकतर लोग मंदिर जाते हैं, पूजा-पाठ करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि साल के पहले दिन कौन से कार्य करके आप अपने नए साल को बेहतर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं...

Happy New Year 2024: इन श्लोक और मंत्रों को भेजकर अपनों को दें नए साल की शुभकामनाएं
विज्ञापन

2 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : अमर उजाला
भगवान गणेश की पूजा
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा का विधान है। नए साल के पहले दिन भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें मोदक और दूर्वा अर्पित करें। साथ ही गणेश मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आने वाले साल के सभी विघ्न और बाधाओं का नाश होगा और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी की पूजा
नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन श्री यंत्र की पूजा करें और इसे अपने पूजा घर या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने सें मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और साल भर घर में धन-संपदा का आगमन होगा।

4 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : iStock
तुलसी का पौधा लगाएं
नए साल के पहले दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष दूर होते हैं। 

New Year 2024: स्वामी विवेकानंद के इन अनमोल विचारों के साथ करें नए साल की शुरुआत, सफलता चूमेगी कदम
विज्ञापन

5 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : iStock
दक्षिणावर्ती शंख की पूजा
दक्षिणावर्ती शंख को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि नए साल में दक्षिणावर्ती शंख का पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज नए साल के पहले दिन करें ये पांच काम - फोटो : iStock
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें
नए साल के पहले दिन उगते हुए सूर्य को तांबे के बर्तन में जल में गुड़ और सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपकी नौकरी में कामयाबी के लिए शुभ रहेगा और सालभर मान-सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें