25 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई हैं। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि आरंभ हो जाती है। नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि में भक्तगण माता की विधिवत् पूजा-अर्चना करते हैं तो माता रानी आपको कुछ ऐसे संकेत देती हैं जिससे यह जाना जा सकता है कि माता की कृपा आप के ऊपर हुई है या नहीं। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में माता भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर क्या संकेत देती हैं।