फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2020: मां महागौरी की उपासना होती है बहुत खास, विवाह संबंधित समस्याएं हो जाती हैं दूर

Wed, 01 Apr 2020 07:03 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चैत्र नवरात्र: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
1 अप्रैल, बुधवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी की तिथि के दिन महागौरी मां दुर्गा की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। अष्टमी के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराना शुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्र: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
धार्मिक कथा
  • धार्मिक कथा के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान इन्हें स्वीकार करते हैं और इनके शरीर को गंगा-जल से धोते हैं तब देवी बिजली के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो जाती हैं, तभी से इनका नाम गौरी पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
चैत्र नवरात्र: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व
  • अष्टमी के दिन महिलाएं अपने पति के लिए देवी मां को चुनरी अर्पित करती हैं। अष्टमी के दिन भी प्रत्येक दिन की तरह देवी की मंत्र के साथ पूजा करते हैं। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओॆ के अनुसार मां दुर्गा को खुश करने का सबसे आसान उपाय है कन्या पूजन। जिस व्यक्ति ने मां के इन पावन नवरात्रि में व्रत नहीं रखे हैं वो भी कन्या पूजन कर मां का आशिर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
चैत्र नवरात्र: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल चढ़ाएं
  • मां महागौरी को सफेद रंग पसंद है, इसलिए इस दिन सभी को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए और देवी को सफेद फूल बेली, चमेली की माला चढ़ानी चाहिए। अष्टमी के दिन महागौरी को नारियल चढ़ाने से हर प्रकार की पीड़ा का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्र: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
मां के आशिर्वाद से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं
  • ऐसा माना जाता है विवाह संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए मां महागौरी के इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। मां के आशिर्वाद से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।
श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दघान्महादेवप्रमोददा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें