फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2022 Wishes: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Fri, 18 Mar 2022 06:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
Happy Holi 2022 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का ये पावन पर्व 18 मार्च को है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली भाईचारे,आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। हर कोई सबसे पहले और अलग अंदाज में शुभकामना संदेश देना चाहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए होली की कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश शायरी के रूप में लेकर आए हैं, जिसे आप आज ही अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेज कर उनका दिल जीत सकते हैं। इससे आपके रंगों के उत्सव में और भी ज्यादा उमंग और उत्साह भर जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी 
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी 
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली 
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 
विज्ञापन

3 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
रंगों की बहार 
पिचकारी की धार 
गुलाल की बौछार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 
Happy Holi 2022 

4 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए 
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए 
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए 
Happy Holi 2022 
विज्ञापन

5 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
सूरज की किरणें 
खुशियों की बहार 
जिंदगी में मिले सबका प्यार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार   
Happy Holi 2022 
विज्ञापन

6 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली 
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली 
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से 
हैप्पी होली 
Happy Holi 2022 
विज्ञापन

7 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
आने वाला है रंगों का त्योहार 
गुलाल लेकर हो जाओ तैयार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022 

8 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
खुशियों से भरा आपका संसार हो 
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो 
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो 
मुबारक आपको होली का त्योहार हो
Happy Holi 2022

9 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
हर खुशी आपके पास रहे
हर खुशी आपके साथ रहे
रंग भरे इस त्योहार की तरह 
ज़िंदगी भी आपकी रंगीन रहे 
Happy Holi 2022 

10 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
प्यार के रंगों से रंगीन हो जाए दुनिया सारी 
स्नेह के रंगों से भर दो पिचकारी 
आने वाला है रंगों का त्योहार 
अभी से कर लो तैयारी 
Happy Holi 2022 

11 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार 
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 
Happy Holi 2022 
विज्ञापन

12 of 12
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश - फोटो : Amar Ujala
रंगों की वर्षा 
गुलाल की बौछार 
गुझिया की मिठास 
अपनों का प्यार 
मुबारक हो होली का त्योहार 
Happy Holi 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें