फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Ji: हनुमान जी की अलग-अलग मुद्राएं देती हैं ये संकेत, जानें किस मुद्रा से मिलता है कौन सा आशीर्वाद

Wed, 26 Apr 2023 06:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
Hanuman Ji ki photo: हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवी-देवताओं में से एक हनुमानजी भी हैं। हनुमानजी को संकट मोचन कहा जाता है। इनकी पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। कहा जाता है कि जहां भगवान हनुमान की कृपा होती है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति नहीं आती है। यही वजह है कि अक्सर घरों में प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमान की तस्वीर या प्रतिमा लगी रहती हैं। हनुमान जी की तस्वीरों में आपने उन्हें अलग-अलग मुद्राओं में देखा होगा। उनकी हर मुद्रा का अपना अलग महत्व है। भगवान हनुमान के विभिन्न प्रसंग से जुड़ी उनकी मुद्राओं की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान जी के हर मुद्रा की पूजा किसी विशेष मंशा के साथ की जाती है। आइए जानते हैं हनुमान जी की अलग-अलग मुद्राओं वाली तस्वीरों और उनकी पूजा से मिलने वाले वरदान के बारे में- 
विज्ञापन

2 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
पर्वत उठाते हुए हनुमान
महाबली हनुमान की ये मुद्रा मनुष्य के अंदर साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास पैदा करती है। जिस घर में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की पूजा होती है, उस घर के सदस्यों पर साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास होता है। पर्वत उठाते हुए हनुमान की पूजा से जातक बगैर किसी डर के सभी संकटों का सामना बहादुरी से करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
उड़ते हुए हनुमान की फोटो
मान्यता है कि घर में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाकर पूजा करना उत्तम फलदाई माना जाता है। ऐसा करने से बजरंगबली से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
प्रभु श्री राम का भजन करते हुए हनुमान 
जिस घर में प्रभु श्री राम का सुमिरन-भजन करते हुए हनुमान की फोटो की पूजा होती है, उस घर के लोगों में हमेशा भक्ति और विश्वास का संचार होता रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
पंचमुखी हनुमान जी की फोटो
पंचमुखी हनुमानजी  की तस्वीर की पूजा करने से मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिस घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या फोटो की पूजा होती है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही उस घर के लोगों के उन्नति मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं स्वत: दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hanuman Ji: किस मुद्रा में विराजमान हनुमान देते हैं कौन सा आशीर्वाद, जानिए - फोटो : iStock
छाती में राम को दिखाती मुद्रा
कहा जाता है कि हनुमान जी जिस तस्वीर में अपनी छाती चीरकर भगवान राम को दिखाते हैं, वह विश्वास, सच्ची निष्ठा और समर्पण का प्रतीक होता है। ऐसी तस्वीर की पूजा करने से परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें