Hanuman Janmotsav 2025: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती हैं। इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। दरअसल, हनुमान जी आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं, इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व है। ज्योतिषियों के अनुसार इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी है। इस संयोग में पवन पुत्र की उपासना करने से साधक को मंगल दोष के प्रभाव से छुटकारा मिलता है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में हनुमान जी की उपासना का संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा गया है। प्रभु की आराधना से कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होती है, जिससे व्यक्ति की ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। हालांकि कुछ राशि वालों पर केसरी नंदन की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए इनके नाम जानते हैं...