फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी के इन उपायों को करने से दूर हो जाता है अशुभ ग्रहों का प्रभाव

Sun, 12 Apr 2020 10:06 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी अजर अमर हैं और हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा से कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ प्रभाव दिखाने लग जाते हैं। आइए आज जानते हैं, हनुमान जी के आसान उपाय, जिनको करने से बदल जाएगी अशुभ ग्रहों की चाल...


 
विज्ञापन

2 of 7
हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा का पाठ
  • नित्य हनुमान चालीसा के पाठ करने के अनेको फायदे हैं। जो भी व्यक्ति रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उनके ऊपर कभी भी किसी तरह का संकट नहीं आता है। राहु, केतु भी ऐसे लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, जो नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 7
राम नाम का जाप
  • राम नाम की महिमा अपरंपार है। हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं और सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देव भी। हनुमान जी उन भक्तों पर अपनी सदैव कृपा दृष्टि रखते हैं जो राम जी के नाम का गुणगान करते हैं। नित्य राम जी के नाम का जाप करने से आपकी कुंडली में मौजूद पितृ दोष दूर हो जाता है। 

 

4 of 7
हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
  • इस हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
मंत्र जाप
  • ऊॅं हं हनुमंते नम:
हनुमान जी के इस मंत्र का नित्य जप करने से कुडंली के समस्त दोषों से मुक्ति मिलेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हनुमान जी के भक्तों पर शनि की कुदृष्टि नहीं पड़ती है
  • शनि देव की बुरी नजर भी हनुमान जी के भक्तों पर नहीं पडंती है। हनुमान जी के भक्तों पर सभी देवी- देवताओं की विशेष कृपा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुंदरकांड का पाठ
  • सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ होता है। समस्त रोगों से मुक्ति के लिए इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड पाठ के अनेको लाभ हैं। अगर आप में आत्मविश्वास की कमी है तो आपको भी सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।  सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर एक नई साकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें