गुरु प्रदोष 2026 का शुभ मुहूर्त
- फोटो : adobe stock
शहद:
प्रदोष व्रत के अवसर पर शिवलिंग पर शहद अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि महादेव को शहद चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और कार्यों में सफलता के मार्ग खुलते हैं।
कच्चा दूध:
शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करना भगवान शिव की पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। गुरु प्रदोष के दिन दूध अर्पित करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की जाती है।
पंचामृत:
दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से तैयार पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे श्रद्धा से अर्पित करने से पूजा का विशेष फल मिलने की मान्यता है।