फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सभी कष्ट और हर मनोकामना होगी पूरी

Thu, 15 Sep 2022 09:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock
Guru Mantra Benefits: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सुख, वैभव, धन, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारक ग्रह माना गया है। कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह उच्च भाव में विराजमान होते हैं, उन्हें हमेशा अच्छा और शुभ फल देते हैं। वहीं यदि कुंडली में गुरु ग्रह की दशा कमजोर है तो जातक के जीवन में विद्या, मान-सम्मान और धन की कमी बनी रहती है। कमजोर बृहस्पति की वजह से मांगलिक कार्यों में अड़चनें आने लगती हैं। साथ ही व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से भी बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं। ऐसे में कमजोर बृहस्पति को ठीक करने और उनकी कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा पाठ करनी चाहिए। ज्योतिष  शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं बृहस्पति देव की कृपा से व्यक्ति के सारे कार्य सम्पन्न हो जाते हैं। बृहस्पति को शांत करने के लिए गुरुवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock
गुरु का वैदिक मंत्र

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : istock
बृहस्पति शांति मंत्र
देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।
बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

ॐ ह्रीं नमः।

ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।

4 of 5
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock
बृहस्पति मंत्र

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock
ध्यान मंत्र

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं,
विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्।
पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्,
विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें