Ashadha Gupt Navratri 2022: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि आज यानी 30 जून 2022, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है। इसका समापन 8 जुलाई को होगा। गुप्त नवरात्रि के नौ दिन में महाविद्याओं की खास साधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां के नौ रूपों की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में जो जातक पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि के इन पावन दिनों में सुबह-शाम माता रानी के भक्त भजन-कीर्तन और भोग लगाकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। ऐसे में यदि नौ दिनों तक मां दुर्गा को खास चीजों का भोग लगाया जाए, तो मां जल्द प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं नौ दिनों में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए...