Griha Pravesh Muhurat 2026: 14 अप्रैल 2026 को खरमास का समापन हो चुका है और इसी के साथ एक बार फिर शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में खरमास को ऐसा समय माना जाता है, जब सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। खासतौर पर विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्य करने की सख्त मनाही होती हैं। मान्यता है कि, इस दौरान सूर्य देव की स्थिति अनुकूल नहीं मानी जाती। लेकिन जैसे ही खरमास समाप्त होता है, वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल योग बनने लगते हैं। अब चूंकि खरमास खत्म हो चुका है, इसलिए एक बार फिर विवाह के साथ-साथ गृह प्रवेश के लिए भी कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सही मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का वास होता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने नए घर में प्रवेश किसी शुभ समय में ही करें। ऐसे में आइए गृह प्रवेश के लिए दिसंबर तक के शुभ मुहूर्त जानते हैं।
Baglamukhi Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी बगलामुखी जयंती? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विशेष उपाय
Parashuram Jayanti: कब है परशुराम जयंती? जानें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व