गुड फ्राइडे 2024
- फोटो : iStock
आखिर क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?
गुड फ्राइडे के बारे में लगभग सभी ने सुना है। हालांकि, इसको मनाने के पीछे की वजह से कम लोग परिचित होते हैं। दरअसल, ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। बता दें, प्रभु ईसा मसीह प्रेम और शांति के मसीहा थे। दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को उस समय के धार्मिक कट्टरपंथी ने रोम के शासक से शिकायत करके उन्हें सूली पर लटका दिया था। इसी कारण ईसाई धर्म को मानने वाले लोग गुड फ्राइडे को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। हालांकि ये भी कहा जाता है कि प्रभु यीशु इस घटना के तीन दिन बाद यानी ईस्टर संडे के दिन पुनः जीवित हो उठे थे।