फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Saptami 2022 Upay: इस दिन है गंगा सप्तमी, धन-वैभव पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Sun, 08 May 2022 10:40 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धन-वैभव पाने के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
Ganga Saptami 2022 Date: इस साल गंगा सप्तमी 08 मई 2022, दिन रविवार को है। हिंदू धर्म में हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाने वाली गंगा सप्तमी का बहुत ही खास महत्व है। मां गंगा मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी अनुष्ठानों में मां गंगा के जल का प्रयोग किया जाता है। वहीं गंगा सप्तमी के दिन गंगा मैया के पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति होती है और समस्त पापों का क्षय होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इसके अलावा गंगा सप्तमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जिन्हें आप गंगा सप्तमी के दिन करके मां गंगे की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.... 
विज्ञापन

2 of 5
धन-वैभव पाने के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
गंगा स्नान
गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर गंगा स्नान जरूर करें। यदि किसी वजह से गंगा नदी में स्नान कर पाना संभव तो नहीं हो पाए तो आप अपने घर पर नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मां गंगा निरोगी काया का आशीर्वाद देंगी। वहीं मान्यता है कि गंगा मैया के पावन जल के छींटे मात्र शरीर पर पड़ने से जन्म-जन्मांतर के पाप दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
धन-वैभव पाने के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
मां गंगा का करें स्मरण
गंगा सप्तमी के दिन स्नान के पश्चात् गंगा मां की पूजा करें। पूजा के दौरान एक कटोरी में गंगा जल लें। अब उस गंगा जल से भरी करोटी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाकर मां गंगा का स्मरण करें और अंत में मां गंगा की आरती गाकर प्रसाद बांटें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

4 of 5
धन-वैभव पाने के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
दान-पुण्य करें
शास्त्रों के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन जो कोई भी जरूरतमंद, गरीबों, असहाय और ब्राह्मणों को दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई जन्मों के पुण्य के रूप में मनुष्य को प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन-वैभव पाने के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
भगवान शिव का करें जलाभिषेक
वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थीं। ऐसे में इस दिन चांदी या स्टील के लोटे में गंगाजल भरकर उसमें पांच बेलपत्र डाल लें और इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। चल चढ़ाते समय ओम् नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें