फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2021: इस बार गंगा दशहरा है बेहद शुभ, इन उपायों को करने से दूर होगी रुपए-पैसों की किल्लत

Thu, 17 Jun 2021 01:51 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

20 जून 2021 दिन रविवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपायों को करने से आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ganga dussehra
प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रुप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी। इस बार गंगा दशहरा 20 जून 2021 दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन मां गंगा का पूजन करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इस बार गंगा दशहरा बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन शनि मकर राशि से कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे तो वहीं इस दिन गुरु भी वक्री हो रहे हैं। इसके अलावा इस दिन दो विशेष योगों के बनने के कारण यह तिथि और भी ज्यादा खास होने जा रही है। यदि आप इस दिन धन वृद्धि और नौकरी आदि के लिए गंगाजल से उपाय करते हैं तो यह बहुत ही शुभफलदायी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि किस तरह गंगा दशहरा के दिन उपायों को करके धन से संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं और धन-समृद्धि पा सकते हैं।

गंगा दशहरा के दिन दो योग परिघ योग और शिव योग रहेंगे। 
परिघ योग- 20 जून 12:05 AM से 20 जून 08:59 PM तक
शिव योग - 20 जून 08:59 PM से 21 जून 05:33 PM तक
विज्ञापन

2 of 5
गंगा दशहरा 2021 शिवलिंग का अभिषेक करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
गंगाजल से करें ये उपाय
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस समय घर पर ही पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें और फिर मां गंगा का ध्यान करते हुए पूजन करें, साथ ही अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे आपके घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके बाद गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके घर में उनकी कृपा से धन-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा दशहरा 2021 सफलता प्राप्त करने के लिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala
नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए
यदि बहुत प्रयास करने पर भी नौकर या व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है तो गंगा दशहरा के दिन ये उपाय करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एक मिट्टी का मटका लेकर उसमें ऊपर तक जल भरकर गंगाजल की कुछ बूंदे और थोड़ी सी चीनी डाल दें। अब इस मटके को मिट्टी के ही ढक्कन से ढककर किसी जरुरतमंद को दक्षिणा के साथ दान करें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

4 of 5
गंगा दशहरा 2021 कर्ज मुक्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कर्ज मुक्ति के लिए
यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो गंगा दशहरा पर अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लेकर उसे पानी वाले नारियल पर बांध दें और इसी पूजा के स्थान पर रखकर पूजन करें। संध्या के समय इस नारियल को चुपचाप ले जाकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह कार्य करके बिना पीछे देखें वापस आ जाएं। कर्ज मुक्ति के लिए यह उपाय कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा दशहरा 2021 पर आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए
यदि आपके घर में पैसों की तंगी बनी हुई है तो गंगा दशहरा के दिन अनार का पेड़ लगाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपकी आर्थिक तंगी दूर होती है। इस बात का ध्यान रखें कि अनार का पेड़े घर में नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें