फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Utsav 2023: घर पर स्थापित करने जा रहे हैं गणपति, तो जान लें ये जरूरी नियम

Tue, 19 Sep 2023 07:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : iStock
Ganesh Utsav 2023 : आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। इसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी वाले दिन होगा। गणेश उत्सव की शुरुआत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। इस दिन घरों और पांडालों भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। देशभर में गणेशोत्सव का यह पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव पूरे दस दिनों तक चलता है। इन दस दिनों में धूम-धाम से गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। दस दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद चतुर्थी वाले दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। हालांकि गणेश स्थापना से पहले कुछ नियमों का जानना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं भगवान गणेश की स्थापना के नियमों के बारे में... 

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग, बप्पा पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना 
विज्ञापन

2 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : iStock
गणेश स्थापना के नियम
यदि आप भी अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं, तो इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति का मुख पश्चिम दिशा की ओर ही हो। 
विज्ञापन

3 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : iStock
गणपति बप्पा की स्थापना करने से पहले ही उस जगह की अच्छे से साफ कर लें, जिस जगह भगवान गणेश को स्थापित करने जा रहे हैं। उस स्थान पर किसी तरह की अशुद्धि और कचरा न रहने दें।

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में घर लाएं गणपति, जानिए गणपति स्थापना और पूजा विधि

4 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : istock
इसके बाद शुभ मुहूर्त में बप्पा की मुर्ती को स्थापित करें। भगवान गणेश की स्थापना करने के बाद रोजाना सुबह-शाम को इनकी पूजा और आरती करें। दोनों समय भगवान गणेश को भोग लगाएं, धूप दीप दिखाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : istock
एक बात का ध्यान रहे कि भगवान गणेश की मूर्ति एक बार स्थापित हो जाए, तो उसे वहां से हटाएं नहीं। मुर्ती को विसर्जन के समय ही वहां से हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganesh Utsav 2023 - फोटो : iStock
साथ ही ध्यान रखें कि गणेश उत्सव के 10 दिनों तक नॉन वेज या शराब आदि का सेवन न करें। न ही ऐसी चीजें घर लेकर आएं। संभव हो तो इस दौरान लहसुन प्याज खाने से भी परहेज करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें