हिन्दू धर्म में सबसे पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। गणेश जी की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य प्रारम्भ नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हर कोई गणपति बप्पा को रिझाने के लिए कुछ ना करता रहता है। आज हम आपको एक आसान उपाय बताते हैं जिससे गणपति महाराज आपसे तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
modak
विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को मोदक बड़े ही पसंद होते हैं। सबसे आसान तरीका अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें मोदक का भोग लगाएं।
विज्ञापन
3 of 5
modak
- फोटो : social media
शास्त्रों के अनुसार 'मोदक' का अर्थ है आनंद देने वाला साथ ही मोदक ज्ञान का प्रतीक होता है। ज्ञान का प्रतीक होने के कारण ही मोदक ज्ञान के देवता गणपति महाराज को अतिप्रिय है।
4 of 5
ladoo
- फोटो : ladoo
आपको मोदक बनाने में या बाजार में मिलने में दिक्कत है तो आप गणपति बप्पा को मीठे-मीठे लड्डओं का भोग भी लगा सकते हैं। विघ्नहर्ता गणपति महाराज जी को कल यानी बुधवार के दिन रिझाने के लिए मोदक और लड्डओं का भोग लगाएं और उनका आशीर्वाद पाएं।
भारतीय पौराणिक कथा और कहानियों में गणपति जी के मोदक , लडूओं के प्रति प्रेम के कही किस्से भी प्रचलित हैं। उन पौराणिक कहानियों से भी पता चलता है कि गणपति जी को मोदक काफी प्रिय है और जो भी भक्त उन्हें मोदक का भोग लगाते हैं उन भक्तो से बेहद खुश हो जाते हैं और उन्हें मनवांछित वरदान देते हैं।