Ganesha Jayanti 2023 : पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल गणेश जयंती 25 जनवरी को मनाई जा रही है। गणेश जयंती को माघी गणेशोत्सव, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी और वरद तिल कुंद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गणपति बप्पा की पूजा आराधना के बाद शुरू किया गया कार्य जरूर सफल होता है। इस बार गणेश जयंती के दिन बेहद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि गणेश जयंती के दिन बुधवार है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करके आप नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय...