जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें
- फोटो : amar ujala
भगवान गणेश जी ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा में दूर्वा का प्रयोग किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, एक राक्षस था जिसका नाम अगलासुर था। वह ऋषि मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। गणेश जी ने उस राक्षस का अंत करने के लिए उसे निगल लिया था। तब उनके पेट की जलन के शांत करने के लिए कश्यप ऋषि में दूर्वा दी थी, जिसके कारण गणेश जी को दूर्वा चढ़ाई जाती है।