राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले होंगे। आपकी राशि में गुरु-चंद्र की युति बनना गजकेसरी योग दूसरे भाव यानी धन के भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।