सावन का चौथा सोमवार है बेहद खास, सुख-सौभाग्य के लिए कर लें ये उपाय
- फोटो : iStock
शुभ योग में है सावन का चौथा सोमवार
सावन के चौथे सोमवार पर शुभ योग बन रहा है। इस दिन रवि योग सुबह 05 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा विष्कम्भ योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा। रवि और प्रीति योग को बहुत शुभ माना जाता हैं।