फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Panchak 2025: आज से शुरू पंचक, अगले पांच दिनों में गलती से भी न करें ये काम

Thu, 27 Feb 2025 11:57 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 हिंदू धर्म में पंचक को एक अशुभ अवधि माना जाता है। इन दिनों में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज से पंचक की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं इस अवधि में किन कार्यों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
February Panchak 2025 - फोटो : Amar Ujala
Panchak Niyam:  हिंदू धर्म में पंचक को एक अशुभ अवधि माना जाता है। यह समय पांच दिनों तक चलता है, इसलिए इसे 'पंचक' कहा जाता है। इन दिनों में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। पंचक काल में आने वाले पांच नक्षत्र, धनिष्ठा से लेकर रेवती तक को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। इनमें से शतभिषा नक्षत्र पंचक का दूसरा नक्षत्र होता है। आइए जानते हैं कि फरवरी 2025 में पंचक कब से प्रारंभ हो रहा है और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 

Swastika: घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने का क्या है महत्व? जानें इसे बनाने का नियम

Shani Dev Ki Puja: जानें शनिदेव को तेल चढ़ाने की सही विधि, इस मंत्र के जाप से बरसेगी कृपा

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात को करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

2 of 5
फरवरी 2025 में पंचक कब लगेगा? - फोटो : adobe stock
फरवरी 2025 में पंचक कब लगेगा?
पंचांग के अनुसार पंचक 27 फरवरी 2025 को प्रातः 4:40 बजे से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को प्रातः 8:59 बजे समाप्त होगा। यानी आज से ही पंचक की शुरुआत हो चुकी है। हर माह पंचक के पांच दिन ऐसे होते हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है। इसलिए इस अवधि में कुछ विशेष कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।
 

Narmada: आखिर उल्टी दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी? जानें अधूरे प्रेम की पौराणिक कथा


 
विज्ञापन

3 of 5
यात्रा - फोटो : Adobe Stock
पंचक के दौरान क्या न करें?
लकड़ी का काम टालें-
इस अवधि में घर में लकड़ी से संबंधित कोई कार्य न करें और न ही लकड़ी इकट्ठा करें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
दक्षिण दिशा में यात्रा न करें- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।
 

Raksha Sutra Bandhne ke Niyam: कितने दिनों में बांधना चाहिए कलावा? जानें इससे जुड़े नियम

4 of 5
घर - फोटो : adobe stock
नया घर न बनवाएं- पंचक के दौरान मकान निर्माण शुरू करना या छत की ढलाई कराना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
मांगलिक कार्य वर्जित हैं- इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण आदि शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
नवविवाहित स्त्री का गृह प्रवेश न कराएं- पंचक में नवविवाहित दुल्हन को ससुराल भेजना या उसका गृह प्रवेश कराना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान विष्णु - फोटो : adobe stock
पंचक के दौरान क्या करें?
पंचक के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए भगवान विष्णु और महादेव की आराधना करें। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंदों को भोजन और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की बाधाएं दूर होने में सहायता मिलती है।
 

Holashtak 2025: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें