जोखिम उठाने में आगे
- फोटो : adobe stock
जोखिम उठाने में आगे
सिंह राशि के जातक आत्मनिर्भर होते हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। ये अपनी जिंदगी अपने नियमों के अनुसार जीते हैं और किसी के दबाव में आना इन्हें पसंद नहीं होता। जोखिम उठाने से ये कभी पीछे नहीं हटते, और यही गुण इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। समय के साथ ये लोग नाम, पैसा और प्रसिद्धि, तीनों हासिल करने में सफल रहते हैं।
इनका एक और बड़ा गुण है, दृढ़ निश्चय। अगर ये किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुश्किलें चाहे जितनी भी आएं, ये हार नहीं मानते।