फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करने जा रहे हैं खरीदारी? राशि के अनुसार जानें क्या रहेगा आपके लिए लकी

Fri, 10 Apr 2026 11:34 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी की जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए क्या खरीदना सबसे शुभ रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 5
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
Akshaya Tritiya 2026: इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि, इस दिन की गई पूजा-पाठ व अन्य शुभ कार्य का फल साधक पर हमेशा बना रहता है। साथ ही इस तिथि पर खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है, जिसके प्रभाव से साधक का भौतिक सुख बढ़ने के योग भी बनते हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर बेहद शुभ संयोग बने हुए हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं, गजकेसरी योग भी इस दिन की शुभता को कई गुना बढ़ा रहा है। ऐसे में इस दिन खरीदारी करना अत्यंत और भी फलदायी हो सकता है। लेकिन अपनी राशि के अनुसार चीजों को घर लाने से व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा विशेष लाभ
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता
विज्ञापन

2 of 5
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : adobe stock
मेष राशि
इस राशि के लोग सोने की अंगूठी या लाल रंग के वस्त्र खरीद सकते हैं। इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि 
आपके लिए चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना लाभकारी रहेगा। इससे जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

मिथुन राशि 
आप हरे रंग की वस्तुएं या सजावटी सामान घर लेकर आ सकते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आती है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं वाहन ? जानें 3 खास मुहूर्त
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है फलदायी, जानिए महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन

3 of 5
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
चांदी की पायल खरीद सकते हैं। इससे आपके अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। इससे मान-सम्मान और तरक्की के योग बनते हैं।

कन्या राशि
आप कांसे के बर्तन खरीद सकते हैं। इससे जीवन में शुभता और घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

4 of 5
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : adobe stock
तुला राशि
तुला राशि के लोग डेकोरेटिव आइटम खरीद सकते हैं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

वृश्चिक राशि 
तांबे के बर्तन घर लाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे साहस और सेहत में सुधार आता है।

धनु राशि 
सोने के आभूषण या हल्दी खरीदना शुभ माना गया है। इससे सभी क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय तृतीया - फोटो : adobe stock
मकर राशि 
चांदी के आभूषण खरीदना लाभकारी रहेगा। इससे करियर में स्थिरता आती है।

कुंभ राशि
नीले रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इससे नए अवसर मिल सकते हैं।

Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा अक्षय योग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति के साथ सफलता

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए पीले रंग के वस्त्र खरीदना शुभ माना गया है। इससे सौभाग्य बढ़ता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें