फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रमुख 7 मंदिर जहां दर्शन करने मात्र से बदल जाती है किस्मत

Sun, 05 Jan 2020 07:27 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिरों का बहुत अधिक महत्त्व होता है। भारत में कहीं मंदिर ऐसे हैं जहां दर्शन करने मात्र से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको देश के कुछ प्रमुख मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं, जहां दर्शन करने से बदल जाएगा आपका भाग्य।


 
विज्ञापन

2 of 8
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
  • एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में, जहां गणपति बप्पा के सामने लिखने या मूषक के कान में बोलने से हर मुराद पूरी हो जाती है। यह मंदिर कोई और नहीं, बल्कि मुंबई के प्रभा देवी इलाके में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर हिंदू ही नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए गहरी आस्था व पर्यटन का प्रतीक है। अपनी मुरादें लेकर देश व दुनिया से हजारों भक्त रोजाना इस मंदिर में बप्पा के समक्ष नतमस्तक होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
बाबा विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
  • काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। भोले शंकर का यह मंदिर भारत में ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्द है। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। 

4 of 8
तिरुपति बालाजी, आंध्रप्रदेश
  • तिरुपति बालाजी भारत के प्रसिद्द मंदिरों में से एक है। आंध्र प्रदेश में स्थित इस मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा ही रहता है। समुद्र तल से 3200 फीट की उचाई में स्थित वेंकटेस्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
  • कालों के काल महाकाल की नगरी उज्जैन का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां होने वाली भस्म आरती महाकाल का श्रृंगार है और उन्हें जगाने की विधि है। आरती के दौरान पुजारी एक वस्त्र धोती में होते हैं। इस आरती में अन्य वस्त्रों को धारण करने का नियम नहीं है। महाकाल की आरती भस्म से होने के पीछे ऐसी मान्यता है कि महाकाल श्मशान के साधक हैं और यही इनका श्रृंगार और आभूषण है। 
विज्ञापन

6 of 8
रामेश्वरम, तमिलनाडु
  • भारत में प्रमुख चार धाम हैं जो देश के चारों दिशाओं में स्थित हैं। दक्षिण में स्थित रामेश्वरम धाम की गणना द्वादश ज्योतिर्लिंगों में होती है। रामेश्वरम धाम हिन्दुओं के सभी पवित्र तीर्थों में से एक है तथा प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ ही यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम् जिले में स्थित एक विशालकाय और भव्य मंदिर है। इस नए वर्ष में इस धाम में जाएं और भोलेनाथ के साथ साथ भगवान राम का आशीर्वाद भी प्राप्त करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर शिवलिंग की स्थापना भगवान राम ने की थी।
विज्ञापन

7 of 8
श्री बालाजी मंदिर, मेहंदीपुर
  • राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर नामक एक पावन स्थान है। इस स्थान पर हनुमान जी अपने बाल रूप में विराजमान हैं। मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जी प्रधान देव हैं और श्री भैरव बाबा और श्री प्रेतराज सरकार बालाजी महाराज के सहायक देव हैं। बालाजी महाराज के दरबार के ठीक सामने ही श्री राम जी और माता सीता का भव्य मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि श्री बालाजी महाराज सदैव प्रभु श्री राम और माता सीता के दर्शन करते रहते हैं। यहां आने से भक्तों के सभी तरह के संकटों को बालाजी महाराज दूर कर देते हैं। इस नए साल में आप भी हो जाएं तैयार हनुमान जी के इस मंदिर में जानें के लिए। मेहंदीपुर बालाजी की इन अफवाओं से दूर रहें कि वहां केवल संकट वालों को जाना चाहिए। श्री बालाजी महाराज के इस पावन धाम में कोई भी भक्त जा सकता है और हनुमान जी से प्रार्थना कर सकता है। हनुमान जी के इस दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है।
विज्ञापन

8 of 8
वैष्णो देवी, कटरा जम्मू कश्मीर
  • माता के शक्तिपीठ मंदिरों में एक मंदिर है वैष्णो देवी मंदिर। माता वैष्णो रानी की महिमा अपरंपार है। नए साल में आप भी माता रानी के दर्शन के लिए जाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस समय में आपको माता रानी की प्राचीन गुफा के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। इस धाम की महिमा भी अपरंपार है। सभी की झोलियां भर देती हैं वैष्णो माता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें