shani dev
शनि शिंगणापुर
- देश का सबसे प्रसिद्ध शनि मंदिर, शिंगणापुर में है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है।
- यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर किसी भी प्रकार की कोई छत, गुंबद या मूर्ति नहीं है। यहां पर शनिदेव की पाषाण प्रतिमा खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित है।
- मान्यता है इस जगह की रक्षा स्वयं शनि महाराज करते हैं। शहर के घरों में खिड़की, दरवाजे और तिजोरी नहीं हैं। कहा जाता है कि जो भी चोरी करता है उसे शनि महाराज सजा स्वयं दे देते हैं।