फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phalguna Month 2025 Date: फाल्गुन का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानें इस माह क्या करें क्या नहीं

Thu, 06 Feb 2025 06:56 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Phalguna Month 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना हो जाता है। फाल्गुन मास के समाप्त होते ही हिन्दू नववर्ष आरम्भ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने में बहुत से महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं जिसमें महाशिवरात्रि और होली प्रमुख है।  आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू होगा और इस महीने का क्या महत्व है।
विज्ञापन
1 of 5
फाल्गुन माह 2025 - फोटो : amar ujala
Kab se Shuru Ho raha hai Phalguna Ka Maheena: माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का अंतिम महीना है।  इसके उपरांत हिन्दू नववर्ष लग जाएगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाये जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन के महीने में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं जिसमें कई मांगलिक कार्भीय जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि किए जा सकते हैं। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है, और इस दौरान दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि यह महीना कब से शुरू हो रहा है। इस माह से जुड़े नियम क्या हैं। 

Mahashivratri 2025: 26 या 27 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि से लेकर व्रत पारण मुहूर्त तक सबकुछ
विज्ञापन

2 of 5
फाल्गुन माह 2025 - फोटो : adobe stock
फाल्गुन माह 2025 कब लगेगा?

फाल्गुन माह का आरम्भ: कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि,  13 फरवरी, दिन गुरुवार से  
फाल्गुन माह का समापन:शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च, शुक्रवार को होगा
विज्ञापन

3 of 5
फाल्गुन माह 2025 - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन माह का महत्व
फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली आदि कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाई जाती है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे "रंगों का त्यौहार" के नाम से जाना जाता है।

4 of 5
फाल्गुन माह 2025 - फोटो : freepik
फाल्गुन माह में क्या करें
  • फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान, प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और पूजा के समय शंकर जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
  • इसके साथ ही, सामर्थ्य अनुसार दान भी करना आवश्यक है। मान्यता है कि इस माह में दान करने से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और धन लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं। 
  • फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। 
  • इस माह में गाय की सेवा करना भी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाल्गुन माह 2025 - फोटो : instagram
फाल्गुन माह में क्या न करें
  • फाल्गुन माह के दौरान मांस, मदिरा और शराब का सेवन बिल्कुल न करें।  
  • किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें।  
  • अपने घर और मंदिर को साफ-सुथरा रखें। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें