फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम, वैवाहिक जीवन में आ सकती है परेशानी

Thu, 06 Feb 2025 05:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guruwar ke Niyam: सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना और उपवास रखने से वह प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Guruwar ke Niyam - फोटो : istock
Guruwar ke Niyam: सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना और उपवास रखने से वह प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का संबंध ज्ञान, शिक्षा और संतान के कारक देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। इस दिन स्नान, दान पूजा और भजन कीर्तन करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। परंतु इस दिन इन पांच कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो सकती है, इतना ही नहीं जातक को संतान, ज्ञान, धन आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। - फोटो : Adobe stock
गुरुवार के दिन न करें ये गलतियां
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे कुंडली में बृहस्पति की स्थित कमजोर होती है और उनकी स्थिति सही न होने के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी बनी रहती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
  • गुरुवार के दिन भूलकर भी नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे व्यक्ति की आयु पर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। - फोटो : Adobe stock
  • गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे साधक की धन-संपत्ति पर नकारात्मक असर होता है।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए, इससे गुरु ग्रह की स्थिति कुंडली में कमजोर होती है। इतना ही नहीं इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

4 of 4
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हमेशा इन मंत्रों का जाप करें - फोटो : adobe stock
  • मान्यता है कि गुरुवार के दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे मानसिक शांति प्रभावित हो सकती हैं।

Magh Pradosh Vrat 2025: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय


गुरुवार को करें ये एक काम
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हमेशा इन मंत्रों का जाप करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

भगवान विष्णु के खास मंत्र

भगवान विष्णु का बीज मंत्र
ॐ बृं

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात:

भगवान विष्णु का स्तुति मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं, पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं, मेघवर्णं शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्।।
भगवान विष्णु का शक्तिशाली मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें