ज्योतिष के अनुसार, इस समय मकर, कुंभ, धनु राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है, तो वहीं मिथुन और तुला के जातकों पर ढैय्या चल रही है। मान्यता है कि यदि आप दशहरा के दिन यदि 'श्री राम रक्षा स्त्रोतम का पाठ' पूरे दृढ़ विश्वास और श्रद्धा के साथ करते हुए तो आपके जीवन की परेशानियां समाप्त होने लगेंगी। भगवान राम की उपासना करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और हनुमान जी की कृपा शनि के प्रभावों से जातक की रक्षा करती है।