Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics In Hindi: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। मां चंद्रघटा अपने शांत और सौम्य स्वरूप के लिए जानी जाती है। इनके गले में सफेद माला शोभा देती है। माता रानी का ये स्वरूप बाघ की सवारी करता है। ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी भक्त माता रानी के तीसरे रूप यानी मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा आराधना करता है, उसे माता की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के साथ मां चंद्रघंटा की आरती करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यहां मां चंद्रघंटा की आरती दी जा रही है-