फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durva Ke Upay: दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य, गणेशजी की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Tue, 17 May 2022 06:33 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : istock
Durva Ke Upay: हिंदू धर्म में दूर्वा यानी दूब को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। दूर्वा विघ्नहर्ता भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। गणेश जी की पूजा अर्चना में इसका इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। कहा जाता है कि बिना दूर्वा के भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही दूर्वा को सदियों से मांगलिक कार्यों में जैसे गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह आदि में शामिल किए जाने की परंपरा है। हमारे देश में ऐसा कोई मांगलिक कार्य नहीं है, जिसमें हल्दी और दूब की जरूरत न पड़ती हो। इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान उनको दूर्वा अर्पित करने से वे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही दूर्वा के कुछ उपाय भी बेहद चमत्कारी माने गए हैं। चलिए जानते हैं दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों के बारे में.... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : iStock
दूर्वा के टोटके 
यदि आपके घर में पैसा नहीं टिक रहा और घर पर आर्थिक संकट बना हुआ है, तो आप भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को गणेश चतुर्थी या किसी शुभ मुहूर्त पर पांच दूर्वा में 11 गांठे लगाकर चढ़ाएं। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट से शीघ्र ही छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : iStock
यदि मन में कोई इच्छा है तो दूर्वा को गाय के दूध में मिलकर उसका लेप बनाएं फिर उसे तिलक के रूप में माथे पर लगाएं। मान्यता है कि  इससे आपकी मनोकमना जल्द ही पूर्ण होगी।

4 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन में गाय को दूर्वा की हरी घास खिलाने से आपको गृह कलेश से मुक्ति मिलेगी और परिवार में प्रेम की भावना बढ़ेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, धन प्राप्ति का अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को 11 या 21 दूर्वा चढ़ाएं। ध्यान रहे कि चढ़ाई गई प्रत्येक दूर्वा जोड़े में हो। इससे भगवान गणेश की असीम कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

6 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : istock
प्रथम पूजनीय भगवान गणपति की साधना में दूर्वा का विशेष प्रयोग किया जाता है। गणपति जी की पूजा दूर्वा से करने से कुबेर के समान धन की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य - फोटो : iStock
मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश मंदिर में दूर्वा की ग्यारह गांठें चढ़ाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और बुध दोष समाप्त हो जाते हैं। दूर्वा को चढ़ाने के लिए किसी साफ जगह से ही दूर्वा घास को तोड़ना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें