फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivratri: 28 मई को है मासिक शिवरात्रि, जाने कैसे प्राप्त होगी शिव की कृपा

Tue, 17 May 2022 05:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्येष्ठ मास के त्रयोदशी इस बार 28 मई को पड़ रही है और इसी दिन मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। - फोटो : istock
Masik Shivratri: शिवरात्रि की पूजा हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शिवरात्रि के इस व्रत को कृष्ण पक्ष के दौरान चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। ज्येष्ठ मास के त्रयोदशी इस बार 28 मई को पड़ रही है और इसी दिन मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा।  हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि में भगवान शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। मान्यता है कि शिव लिंग का सबसे पहले पूजन भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने किया था। मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की कृपा का पालन करने से मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से असंभव और कठिन कार्यों को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि 
विज्ञापन

2 of 5
मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। - फोटो : istock
मासिक शिवरात्रि तिथि
ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्दशी 28 मई 2022, शनिवार
शिवरात्रि प्रारंभ:
28 मई 2022 दोपहर 01:09 बजे
शिवरात्रि समाप्त: 29 मई 2022 दोपहर 02:54 बजे
विज्ञापन

3 of 5
इस व्रत को रखने से स्त्री-पुरुष का जीवन बेहतर होता है। - फोटो : amar ujala
मासिक शिवरात्रि का महत्व 
मासिक शिवरात्रि का व्रत शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। इस व्रत को रखने से स्त्री-पुरुष का जीवन बेहतर होता है। मान्यता है कि शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का पूरे दिन और रात जप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त इस दिन उपवास करता है, उसे  मोक्ष, मुक्ति की प्राप्ति होती है और वह स्वस्थ और समृद्ध जीवन व्यतीत करता है।

4 of 5
भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।  - फोटो : कपिल
मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें पूजन 
  • सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने। 
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। 
  • अगर घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। 
  • बेल पत्र चढ़ाए।  
  • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। 
  • भगवान भोले और मां पार्वती को भोग लगाए।  
  • भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।  
  • ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। 
  • हवन करें फिर भगवान शिव की आरती करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा में भगवान भोलेनाथ को अक्षत यानि चावल अर्पित करते समय ध्यान रहे चावल खंडित यानि टूटा ना हो। 
इन उपायों से शिवजी होंगे प्रसन्न
  • घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और आने वाले संकटों से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। 
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए स्नानादि करके सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें। 
  • पूजा में भगवान भोलेनाथ को अक्षत यानि चावल अर्पित करते समय ध्यान रहे चावल खंडित यानि टूटा ना हो। 
  • मासिक शिवरात्रि के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है, इन चीजों का दान करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। 
  • मासिक शिवरात्रि के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेल पत्र आदी चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीर्वाद देते हैं।
  • यदि कोई जातक आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं तो उन्हें मासिक शिवरात्रि की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें